झरिया विधायक पर टिप्पणी के वायरल वीडियो से बढ़ी सरगर्मी
धनबाद, मई 17 -- 14 मई को झरिया टैक्सी स्टैंड में आयोजित सांसद सम्मान समारोह के दौरान पार्टी की गुटबाजी सार्वजनिक रूप से सामने आ गई। मंच से दिए गए जिलाध्यक्ष श्रवण राय के भाषण का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद अब यह मामला प्रदेश आलाकमान तक पहुंच चुका है। वायरल वीडियो में समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष श्रवण राय बिना नाम लिए झरिया के माननीय कह परोक्ष रूप से झरिया विधायक पर सवाल उठाते दिख रहे हैं। राजनीतिक हलकों में इसे सीधे तौर पर झरिया विधायक रागिनी सिंह पर परोक्ष हमला माना जा रहा है। वीडियो सामने आने के बाद 'सिंह मेंशन' समर्थक मुखर हो गए हैं। समर्थकों का साफ कहना है कि संगठन सामूहिक प्रयास से ही मजबूत होता है, किसी एक को निशाना बनाने से नहीं। भाजपा जैसी अनुशासित पार्टी के जिलाध्यक्ष एक महिला विधायक के खिलाफ इस तरह की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.