धनबाद, अप्रैल 8 -- झरिया से भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने धनबाद रेलवे स्टेशन पर आयोजित लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (13379/80) के उद्घाटन कार्यक्रम में प्रशासनिक लापरवाही का आरोप लगाते हुए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से शिकायत की है। ईमेल से की गई शिकायत में पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने तथा जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की मांग की है। विधायक रागिनी सिंह की ओर से लिखे गए पत्र में जिक्र है कि 06 अप्रैल 2026 को धनबाद स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम के लिए उन्हें धनबाद रेल मंडल की ओर से पूर्व में विधिवत निमंत्रण भेजा गया था, जिसमें उनकी उपस्थिति अपेक्षित बताई गई थी। हालांकि कार्यक्रम प्रारंभ होने से ठीक पूर्व उन्हें यह सूचना दी गई कि डीआरएम कार्यालय की ओर से देर से सूचना मिलने के कारण वे कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सकेंगी।व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.