झरिया विधायक ने किया आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास
धनबाद, मई 27 -- झरिया विधानसभा क्षेत्र के तिलाबनी हुचुकटांड़ में नए आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास मंगलवार को झरिया विधायक रागिनी सिंह ने किया। यह भवन डीएमएफटी मद से बनना है। मौके पर विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि महिलाओं और बच्चों के बेहतर पोषण, स्वास्थ्य और शिक्षा के लिए आंगनबाड़ी केंद्रों का मजबूत होना जरूरी है। इस नए भवन के बनने से स्थानीय ग्रामीणों को काफी सुविधा मिलेगी और बच्चों का सर्वांगीण विकास होगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि झरिया क्षेत्र में जनता की मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिए विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से रविकांत पासवान, मोहन पांडेय, बबलू भगत, राजा राम पासवान, निर्मला पासवान आदि मौजूद थे। यह भी पढ़ें- झींझीपहाड़ी आंगनबाड़ी भवन का शिलान्यास
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.