धनबाद, जुलाई 21 -- झारखंड राज्य साक्षरता कर्मचारी महासंघ धनबाद जिला इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने झरिया विधायक रागिनी सिंह को सोमवार को अपनी मांगों का ज्ञापन सौंपा और आगामी विधानसभा सत्र में इस मुद्दे को उठाने की मांग की। विधायक ने सदन में मामला उठाने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे निरंजन कुमार ठाकुर और मनोज प्रसाद ने बताया कि साक्षर भारत मिशन 2010 के तहत नियुक्त डीपीएम, डीपीसी, कंप्यूटर ऑपरेटर और प्रेरकों को 31 मार्च 2018 को योजना बंद कर बिना सेवा समाप्ति पत्र के हटा दिया गया। इस अवसर पर विजय लक्ष्मी, आशा देवी, हरि भूषण पासवान, राजू कुमार बैठा, नागेश्वर कुमार शर्मा, दीपक कुमार साव, मुस्ताकीम अंसारी आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...