झरिया राजा तालाब किनारे आसनसोल के अधेड़ का शव बरामद, शराब के नशे में मौत की आशंका
धनबाद, अप्रैल 18 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र के राजा तालाब घाट के समीप शुक्रवार की दोपहर एक 50 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान आसनसोल निवासी सुबोध कुमार उर्फ शिबू के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची झरिया पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए धनबाद भेज दिया है। लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित गणिनाथ होटल के संचालक राजेंद्र गुप्ता ने बताया कि शिबू कभी-कभी उनके होटल में काम करता था। उन्होंने बताया कि वह शराब पीने का आदी था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोपहर को वह शराब पीकर तालाब के किनारे बैठा था और वहीं अचेत होकर गिर पड़ा। यह भी पढ़ें- खेत से मिली महिला की लाश घटना के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि बकरीहाट से लेकर राजा तालाब के आसपास धड़ल्ले से अवैध देशी शराब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.