धनबाद, जून 3 -- झरिया विधानसभा क्षेत्र में लगातार बिजली कटौती, जर्जर विद्युत व्यवस्था और उपभोक्ताओं की बढ़ती परेशानियों को लेकर विधायक रागिनी सिंह ने मंगलवार को बिजली जीएम से भेंट कर अविलंब पहल की मांग की। जीएम से मुलाकात कर विस्तृत वार्ता की। बोलीं कि झरिया में 10-12 घंटे बिजली कट रही है। जल्द कुछ कीजिए। जनता भारी परेशानियों का सामना कर रही है। आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। कई क्षेत्रों में ट्रांसफॉर्मर खराब पड़े हैं। खुले बिजली के तार दुर्घटनाओं को आमंत्रित कर रहे हैं। शिकायतों के बावजूद त्वरित कार्रवाई नहीं हो रही है। रागिनी सिंह ने बिजली जीएम को 10 सूत्री मांग पत्र भी दिया। यह भी पढ़ें- बिजली संकट : मात्र 7-8 घंटे ही मिल रहा बिजली, गर्मी में उपभोक्ता बेहाल इसमें डिगवाडीह सब स्टेशन अंतर्गत भागा फीडर के लोड को दो भागों में विभाजित कर...