धनबाद, मार्च 6 -- झरिया, प्रतिनिधि। होली पर बुधवार को श्री श्याम ध्वजा पद यात्रा 365 दिन की ओर से भव्य होली मिलन निसान शोभा यात्रा निकाली गई। सर्व प्रथम श्री अग्रवाल धर्मशाला में पंडित मुन्ना पाण्डेय ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ निसान पूजन कराया। इसके बाद फूल मालाओं से सुशोभित बाबा के भव्य दरबार और बैंडबाजा के साथ निसान शोभा यात्रा निकाली गई। जय श्री श्याम, हारे का सहारा श्याम बाबा हमारा, सांवरे सरकार की जय,खाटू नरेश की जय का जयकारा लगता रहा। डीजे के धून पर श्याम भक्त नाचते झमते लाल बाजार, लक्ष्मीनिया मोड़, सब्जी पट्टी, बाटा मोड़, मेन रोड, चार नम्बर मोड़, धर्मशाला रोड़ का भ्रमण करते हुए 1100 श्याम भक्त हाथों में निसान लिए श्री श्याम मंदिर पहुंचे। जहां पर पंडित कैलाश पाण्डेय ने बारी बारी से निसान अर्पण कराया। श्याम भक्तों ने जमकर फूल व रं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.