धनबाद, अप्रैल 10 -- झरिया के श्री श्याम मंदिर परिसर में 2 अप्रैल को हिंदू सम्मेलन होगा। संगठित हिंदू, समर्थ भारत के संकल्प के साथ आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सामाजिक एकता को मजबूत करना और सनातन संस्कृति का संरक्षण करना है। इस संबंध में गुरुवार को श्री श्याम प्रभु धर्मशाला में कार्यक्रम संयोजक राजकुमार अग्रवाल और डॉ. देवकी नंदन पांडेय ने पत्रकारों को बताया कि सम्मेलन की तैयारियां जोरों पर हैं। जब समाज संगठित होगा, तभी हम अपनी गौरवशाली परंपराओं की रक्षा कर पाएंगे और अन्य वर्गों को भी सम्मान व अधिकार देने में सक्षम होंगे। सम्मेलन के दिन की शुरुआत प्रभात फेरी से होगी। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। दोपहर के मुख्य सत्र में अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति बतौर मुख्य वक...