धनबाद, मार्च 3 -- कोयलांचल की हृदयस्थली झरिया में सोमवार की देर रात बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक पर्व होलिका दहन हर्षोल्लास के साथ हुआ। होलिका दहन को लेकर दो दर्जन से अधिक स्थानों पर लकड़ी, गोइठा आदि इकट्ठा किया गया था। मोहल्ले के बच्चे और युवा होलिका दहन को लेकर काफी उत्साहित थे। बच्चों ने घर-घर घूमकर कई मोहल्लों में होलिका दहन के लिए सामग्री इकट्ठा की। भद्रा व अन्य धार्मिक कारणों से रात 12:50 के बाद होलिका दहन शुरू हुआ, जो सुबह तक चलता रहा। इस दौरान पुलिस प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा। होलिका दहन स्थल पर पुलिस अधिकारी, दंडाधिकारी और शांति समिति के सदस्य तैनात रहे। झरिया के बस्ताकोला, कतरास मोड़, चौथाई कुल्ही, तिवारी मंदिर के समीप, इंदिरा चौक, बस स्टैंड, पोद्दारपाड़ा, थाना मोड़, राज ग्राउंड कृषि बाजार, लक्ष्मीनिया मोड़, लोदना मोड़, कोइर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.