धनबाद, अप्रैल 22 -- झरिया के स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में मंगलवार को आद्य शंकराचार्य जी की 1238वीं जयंती श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। इस अवसर पर वक्ताओं ने आद्य शंकराचार्य के योगदान पर प्रकाश डालते हुए बताया कि उन्होंने भारत को एकता के सूत्र में पिरोने के लिए चारों दिशाओं में चार पीठों-पुरी में गोवर्धन मठ, बद्रीनाथ में ज्योतिषपीठ, द्वारका में शारदा पीठ और दक्षिण में श्रृंगेरी पीठ की स्थापना की थी। झरिया में पिछले 42 वर्षों से आद्य शंकराचार्य जयंती सह सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का भव्य आयोजन होता आ रहा है। आज के पूजन में मुख्य यजमान के रूप में मुकेश मेहता एवं माधवी मेहता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- आदि गुरु शंकराचार्य जयंती पर मंगलवार को काशी का सनातन समाज श्रद्धावनत हुआ। काशी विश्वनाथ मंदिरों में विशिष्ट मठ-मंदिरों में...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.