झरिया में वेल्डिंग मिस्त्री की मौत
धनबाद, मई 23 -- झरिया। कतरास मोड़ सिंह नगर में शुक्रवार सुबह वेल्डिंग करने के दौरान करंट लगने से सुनील कुमार वर्मा उर्फ बुचन (32) की मौत हो गई। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोग उन्हें निजी नर्सिंग होम ले गए, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी, दो छोटे बच्चे और वृद्ध मां को छोड़ गए हैं। इस हृदयविदारक घटना से पूरे सिंह नगर इलाके में शोक की लहर है। यह भी पढ़ें- धोरैया में बिजली करंट लगने से युवक की मौत
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.