धनबाद, अप्रैल 12 -- झरिया, प्रतिनिधि। सकल हिंदू समाज के तत्वावधान में रविवार को झरिया के श्री श्याम मंदिर परिसर में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत के क्षेत्रीय संगठन मंत्री शिवाजी क्रांति शामिल हुए। उन्होंने अपने संबोधन में हिंदुओं से संगठित होकर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की। कार्यक्रम की शुरुआत नगर में भव्य शोभा यात्रा के साथ हुई। जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इसके बाद दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ किया गया। दीप प्रज्वलन मुख्य वक्ता शिवाजी क्रांति, नित्यानंद पांडे, राजकुमार अग्रवाल एवं डॉ. देवकी पांडे ने संयुक्त रूप से किया।अपने संबोधन में शिवाजी क्रांति ने कहा कि लगभग 100 वर्ष पूर्व राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना हिंदू समाज को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.