धनबाद, फरवरी 23 -- धनबाद। मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने झरिया के बोरागढ़ स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 3 पर मतदान किया। मतदान केंद्र पर सुबह से ही मतदाताओं की कतारें देखी गईं। संजीव सिंह ने आम मतदाताओं की तरह पंक्ति में खड़े होकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में मतदान सबसे बड़ा अधिकार और कर्तव्य है। उन्होंने झरिया सहित पूरे धनबाद नगर निगम क्षेत्र के मतदाताओं से अपील की कि वे घरों से निकलकर अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें, ताकि मजबूत और जवाबदेह नेतृत्व का चयन हो सके। उन्होंने कहा कि आपका एक वोट धनबाद के भविष्य की दिशा तय करेगा। लोकतंत्र के इस महापर्व में सभी की भागीदारी आवश्यक है। मतदान केंद्र के बाहर समर्थकों में उत्साह देखा गया। वहीं, प्रशासन द्वारा शांतिपूर्ण और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.