धनबाद, अप्रैल 11 -- झरिया, वरीय संवाददाता। मलेरिया और मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झरिया-सह-जोड़ापोखर द्वारा शुक्रवार से विशेष अभियान की शुरुआत की गई है। यह स्वास्थ्य सर्वे 10 अप्रैल से 25 अप्रैल तक पूरे झरिया प्रखंड के प्रत्येक गांव में चलाया जाएगा। अभियान के पहले दिन बस्ताकोला और राज झरिया क्षेत्रों में मेडिकल टीम ने घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जानकारी ली। इस अभियान का नेतृत्व डॉक्टर दिलीप कुमार कर रहे हैं। टीम में मुख्य रूप से स्वास्थ्य सहिया संगीता देवी, वरुण कुमार और क्षेत्रीय सहिया साथी सुनीता देवी शामिल हैं। पहले दिन टीम ने कुल 21 घरों का दौरा किया और 38 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। जांच के दौरान बुखार से ग्रसित दो व्यक्तियों के रक्त के नमूने रैपिड डाइग्नोसिस किट के माध्यम से लिए गए। राहत क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.