धनबाद, फरवरी 23 -- हिन्दुस्तान टीम, झरिया। नगर निकाय चुनाव के दौरान झरिया में रविवार रात हुए सड़क हादसे और सोमवार को मतदान के दौरान कई जगहों पर हंगामा देखने को मिला। हादसे में एक बच्ची की मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने स्टेशन रोड पर जाम लगा दिया, जिससे दो घंटे तक मतदान प्रभावित रहा। वहीं, वार्ड 22 और छह में समर्थकों के बीच मारपीट व नोकझोंक के बाद पुलिस को लाठी भांजकर भीड़ को खदेड़ना पड़ा। हादसे के बाद स्टेशन रोड जाम : रविवार रात करीब एक बजे ट्रक की चपेट में आने से कृष्णा महतो और खुशबू देवी की 12 वर्षीय पुत्री मुस्कान कुमारी की मौत हो गई। इससे आक्रोशित लोगों ने झरिया स्टेशन रोड को जाम कर दिया। इसके कारण डीएवी स्कूल स्थित बूथ संख्या 12, 13 और 14 पर करीब दो घंटे तक मतदान कार्य प्रभावित रहा। मौके पर पहुंचे मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह, इंदु देवी, ...