धनबाद, जनवरी 9 -- झरिया, प्रतिनिधि झरिया धनबाद बेरी परिवार की ओर से झरिया के अग्रवाल धर्मशाला में 21 जनवरी से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान होगा। पहले दिन बुधवार को मां बेरी वाली मैया का अलौकिक शृंगार किया जायेगा। इसके बाद अखंड ज्योत प्रज्जवलित की जायेगी। इसके बाद मंगल पाठ शुरू होगा। इसमें सैकड़ों की संख्या महिलाएं शामिल होंगी। पाठ कोलकाता के प्रसिद्ध पाठ वाचिका ममता सर्राफ करेंगी। अंत में प्रसाद वितरण किया गया। 22 जनवरी दिन गुरुवार को भव्य भजन कीर्तन होगा। इसमें सुप्रसिद्ध भजन गायिका मेघा निगानिया और बेरी परिवार के लाडला विवेक अग्रवाल एक से बढ़कर एक भजन प्रस्तुत करेंगे। दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान को सफल बनाने के लिए झरिया धनबाद बेरी परिवार के लोग जुट गए है। मौके पर बेरी परिवार के संरक्षक राम प्रसाद कटेसरिया, देवेंद्र खरकिया, अरुण रिटोलिया, ...