झरिया में बिना लाइसेंस चल रहा मैरेज हॉल सील
धनबाद, जून 24 -- धनबाद नगर निगम की टीम ने नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से झरिया में विशेष स्वच्छता, अतिक्रमण मुक्त और अनुज्ञप्ति जांच अभियान चलाया। अभियान के तहत टीम ने एक तरफ जहां बिना लाइसेंस चल रहे मैरिज हॉल को सील किया, वहीं दूसरी तरफ सड़क और नाली जाम करने वालों को कड़ी चेतावनी दी। निगम के इंफोर्समेंट इंस्पेक्टर अनिल कुमार ने बताया कि इंदिरा चौक स्थित आरएस पैलेस विवाह भवन की जांच के दौरान पाया गया कि इसका संचालन बिना आवश्यक लाइसेंस के किया जा रहा था। विभाग द्वारा पूर्व में नोटिस देकर पर्याप्त समय दिए जाने के बावजूद संचालक ने आवेदन नहीं किया था। इसके बाद झारखंड नगरपालिका अधिनियम, 2011 के तहत कार्रवाई करते हुए मैरिज हॉल के मुख्य गेट को सील कर दिया गया। निगम ने संचालक को निर्देश दिया है कि वे जीएसटी, होल्डिंग टैक्स, ट्रेड...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.