धनबाद, अप्रैल 23 -- झरिया, वरीय संवाददाता। पिछले 10 दिनों से जारी बिजली और पानी के घोर संकट से गुस्साए झरिया के व्यवसायी संगठनों ने बुधवार को बाटा मोड़ पर डीवीसी चेयरमैन एस. सुरेश कुमार का पुतला फूंका। प्रदर्शनकारियों ने डीवीसी पर भेदभाव का आरोप लगाते हुए कहा कि एक तरफ बंगाल में सुचारू आपूर्ति दी जा रही है, वहीं झरिया की जनता को भीषण गर्मी में अंधेरे और प्यास के हवाले कर दिया गया है। वक्ताओं ने चेतावनी दी कि मेंटेनेंस के नाम पर 12-12 घंटे की कटौती तुरंत बंद हो, वरना तीव्र आंदोलन छेड़ा जाएगा। इस संकट से स्थानीय कारोबार पूरी तरह ठप हो गया है और कारीगर बेरोजगार हो रहे हैं। यह भी पढ़ें- डीवीसी के 8 घंटे के शटडाउन से जनजीवन प्रभावित विरोध प्रदर्शन में मुख्य रूप से उपेंद्र गुप्ता, शिवचरण शर्मा, श्रीकांत अम्बष्ट, अमित साव (दीपू), राजेश श्रीवास्तव,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.