झरिया में बिजली कटौती पर आक्रोश, धनबाद निर्माण ने काला बिल्ला लगाकर किया नगर भ्रमण
धनबाद, अप्रैल 16 -- झरिया। झरिया नगर में डीवीसी और विद्युत विभाग द्वारा की जा रही अनियमित बिजली कटौती के विरोध में 'धनबाद निर्माण' झरिया शाखा के सदस्यों ने गुरुवार को मोर्चा खोल दिया। विभाग की कार्यशैली से नाराज सदस्यों ने हाथों और बाहों पर काला बिल्ला लगाकर पूरे नगर में भ्रमण किया और बिजली विभाग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।.इस अवसर पर संगठन के वरिष्ठ सदस्य उपेंद्र गुप्ता, शिव चरण शर्मा और श्रीकांत अंबष्ट ने संयुक्त रूप से बिजली अधिकारियों को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि झरिया के विद्युत पदाधिकारी पूरी तरह निरंकुश हो गए हैं। उन्हें उपभोक्ताओं की परेशानियों से कोई सरोकार नहीं है। बिना किसी पूर्व सूचना के आधी रात को बिजली काट दी जाती है और घंटों आपूर्ति ठप रहती है, जिससे आम जनता का जीना मुहाल हो गया है। नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.