धनबाद, मार्च 29 -- शनिवार को दोपहर 2:30 बजे डीवीसी की बिजली अचानक कट गई, जो शाम 7:10 बजे लौटी। करीब पौने पांच घंटे तक बिजली नहीं होने से पूरा इलाका परेशान रहा। बिजली कटने का सबसे बुरा असर जामाडोबा जल संयंत्र पर पड़ा। इससे पानी का भंडारण और सप्लाई बाधित रही। पिछले कुछ दिनों से डीवीसी में बार-बार हो रहे 'अचानक ब्रेकडाउन' से लोग काफी परेशान हैं। तकनीकी खराबी के नाम पर घंटों बिजली काटी जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...