धनबाद, अप्रैल 29 -- झरिया थाना क्षेत्र के बर्फकल के समीप सोमवार की देर रात हाइवा की चपेट में एक कार आ गई। इसके बाद कार सवारों ने हाइवा के चालक की पिटाई कर दी। हाइवा का शीशा तोड़ दिया। सूचना मिलते ही झरिया पुलिस घटना स्थल पर पहुंची। कार सवार युवकों ने पुलिस के साथ भी गाली-गलौज की। वे पुलिस से साथ धक्का-मुक्की करने लगे। मामले में पुलिस ने पांचों को गिरफ्तार कर मंगलवार को जेल भेज दिया। झरिया थाना में पदस्थापित एसआई बिट्टू कुमार ने थाना में आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई। आरोप लगाया कि दुर्घटना की सूचना पर वह एक अन्य पुलिसकर्मी के साथ मौके पर पहुंचे थे। यह भी पढ़ें- पुलिस कार्य में बाधा पहुंचाने व पुलिस के साथ दुर्व्यवहार मामले में प्राथमिकी दर्ज दोनों वाहनों को भी पुलिस जब्त कर लिया। घटना के बाद मंगलवार की सुबह आरोपियों को छुड़ाने क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.