झरिया में धूमधाम से मना ईसर गणगौर उत्सव व दादी जी का सिंधारा उत्सव
धनबाद, मार्च 22 -- झरिया के लक्ष्मीनिया मोड़ स्थित श्री राणी सती मंदिर में शनिवार को धूमधाम से ईसर गणगौर उत्सव व दादी जी का सिंधारा उत्सव मनाया गया। सर्वप्रथम पंडित मुन्ना शास्त्री ने विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ गणगौर पूजा कराई। गणगौर पूजा में महिलाएं राजस्थानी परिधान में सोलह शृंगार कर शामिल हुईं। गणगौर माता का भव्य दरबार सजाया गया था। पंडित मुन्ना शास्त्री ने ईसर और माता गौरा (भगवान शिव और माता पार्वती) की विधिवत पूजा कराई और कथा सुनाई। सुहागिन महिलाओं ने 'गरवल आई घर आगण सोलह दिनरी...', 'आओ हिलमिल पूजा सखी गीत गावा री...', 'गोरा जी की चुनरी में चांद चमके चुनर ओढ़ल्यो गणगौर ईसर जी निरखे...' जैसे भजनों पर कीर्तन किया। दोपहर 2:30 बजे से दादी जी का सिंधारा उत्सव, चूड़ा-मेहंदी और भजन-कीर्तन के साथ मनाया गया। इसके बाद ईसर गणगौर माता की भव्य शो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.