धनबाद, जुलाई 28 -- झरिया विधानसभा में डिजिटाइजेशन का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। सोमवार की शाम तक के आंकड़ों के मुताबिक, झरिया विधानसभा क्षेत्र में कुल तीन लाख चार हजार से अधिक मतदाता हैं। इनमें से अब तक कुल 2,90,622 इन्युमरेशन फॉर्म को अपलोड किया जा चुका है। आंकड़ों के लिहाज से देखें तो क्षेत्र के करीब 13 से 14 हजार लोग अभी भी डिजिटाइजेशन की प्रक्रिया से छूटे हुए हैं, जिनका काम पूरा किया जाना बाकी है। अंचल कार्यालय के अनुसार झरिया क्षेत्र के कुल 340 पोलिंग बूथों में से 117 बूथों पर डिजिटाइजेशन का काम शत प्रतिशत पूरा हो चुका है। इसके अलावा, क्षेत्र के 219 पोलिंग स्टेशनों पर 80% से अधिक और 100% से कम काम पूरा किया गया है। वहीं, सिर्फ चार ऐसे बूथ हैं जहां अभी 60% से अधिक और 80% से कम डिजिटलाइजेशन हुआ है। विभाग बचे हुए मतदाताओं और बूथों पर भ...