धनबाद, जनवरी 26 -- जोड़ापोखर, प्रतिनिधि। झरिया की सत्ता के लोग और आउटसोर्सिंग ठेकेदार एक ही थाली के चट्टे बट्टे हैं। ये लोग झरिया को खाली कराने में लगे हैं। झरिया में गुंडागर्दी बढ़ गई है, लोग घर से बेघर हो रहे हैं, और अधिकारी शिकायत करने से डर रहे हैं। उक्त बातें रविवार को झरिया के पूर्व विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह ने काली मेला डुमरी में आयोजित वनभोज के दौरान कही। उन्होंने कहा कि जवाहर लाल नेहरू डिगवाडीह स्टेडियम के बगल में निर्मित हो रहे अस्पताल के चालू कराने वह लगी हुईं हैं। जल्द ही विस्थापन को लेकर झरिया के लोगों को एक खुशखबरी मिलेगी। उन्होंने झरिया के लोगों से कहा कि उन्हें डरने की जरूरत नहीं है। वे संघर्ष करें। वे और उनका परिवार ईमानदारी से उसके साथ खड़ा मिलेगा। मौके पर बच्चा गुट के महामंत्री अभिषेक सिंह, हर्ष सिंह, सुभाष सिंह, रामकृष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.