धनबाद, मार्च 22 -- झरिया इलाके में शनिवार को हर्षोल्लास के साथ ईद-उल-फितर का त्योहार मनाया गया। ईद को लेकर मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में सुबह से ही काफी चहल-पहल और खुशी का माहौल रहा। लोगों ने घरों एवं मोहल्लों को रंग-बिरंगी विद्युत लाइटों से सजाया था। ईद की नमाज को लेकर बच्चे और युवा काफी उत्साहित दिखे। लोगों ने नए कुर्ते-पायजामे और टोपी पहनकर मस्जिदों एवं ईदगाहों में सामूहिक रूप से नमाज अदा की। इस दौरान देश-दुनिया में आपसी भाईचारे और अमन-चैन की दुआएं मांगी गईं। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी और जरूरतमंदों के बीच दान किया। ऊपर कुल्ही ईदगाह मैदान में लोगों ने काला बिल्ला लगाकर नमाज अदा की और ईरान पर हुए हमले के विरुद्ध रोष व्यक्त किया। झरिया आमला पाड़ा जामा मस्जिद, ऊपर कुल्ही नूरी मस्जिद, नीचे कुल्ही रजा मस्जिद,...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.