धनबाद, अप्रैल 15 -- झरिया के चार नंबर बस स्टैंड के समीप खड़ी एक पुरानी एंबुलेंस में मंगलवार की दोपहर अचानक आग लग गई। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए बालू, मिट्टी और पानी की मदद से आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक एंबुलेंस का अंदरूनी हिस्सा पूरी तरह जलकर राख हो चुका था। जानकारी के अनुसार एंबुलेंस (जेएच 10 के 9242) झरिया की पूर्व विधायक कुंती सिंह ने मारवाड़ी युवा मंच को जनसेवा के लिए दी थी। रखरखाव के अभाव में यह पिछले कई वर्षों से बस स्टैंड के पास लावारिस अवस्था में खड़ी थी। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय असामाजिक तत्व इसमें नशा करते थे। यह भी पढ़ें- झाझा के एक जिम में लगी आग,लाखों की क्षति साथ ही, कुछ विक्षिप्त लोगों ने इसमें पुराने कपड़े और प्लास्टिक जमा कर रखा था। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। यह भी पढ़ें- कंडम ...