झरिया पोद्दार पाड़ा में गूंजा मां रक्षा काली का जयकारा
धनबाद, मई 17 -- झरिया के पोद्दारपाड़ा स्थित मां रक्षा काली मंदिर में शनिवार को 253वां वार्षिक पूजा श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। पूजा की शुरुआत झरिया राजा तालाब से पवित्र जल भरकर कलश यात्रा निकालने के साथ हुई। कई महिला श्रद्धालु राजा तालाब में स्नान करने के बाद भूमि पर दंडवत करते हुए मां रक्षा काली धाम पहुंचीं। मंदिर के पुजारी गौरव बनर्जी और पुरोहित प्रदीप खबास ने वैदिक रीति-रिवाज से माता की विधिवत पूजा-अर्चना संपन्न कराई। पुरोहित प्रदीप खवास ने बताया कि प्रत्येक वर्ष ज्येष्ठ मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रक्षा काली की पूजा की जाती है। इस परंपरा की विशेष बात यह है कि एक ही दिन में मूर्तिकार बादल सूत्रधर द्वारा मां काली की प्रतिमा तैयार की जाती है और देर रात तक पूजा-अर्चना के बाद सूर्योदय से पहले प्रतिमा का विसर्जन कर दिया जा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.