धनबाद, फरवरी 9 -- झरिया, प्रतिनिधि। निकाय चुनाव के मद्देनजर धनबाद एसएसपी के निर्देश पर झरिया पुलिस ने रविवार को झरिया के विभिन्न चौक चोराहों पर बैरिकेडिंग लगाकर वाहन जांच अभियान चलाया। वाहन जांच अभियान से हड़कंप मच गया। पुलिस ने वाहन जांच के दौरान काला शीशा वाले वाहनों पर विशेष नजर रखी। काला शीशा उतारने की चेतावनी दी। वही बाइक सवारों के डिक्की, हेलमेट, लाईसेंस आदि की जांच किया। पुलिस ने झरिया के थाना मोड़, कतरास मोड़ चौक, फुसबंगला मोड़ पर अभियान चलाया। इस दौरान बाईक सवार गली गुचा से बाईक लेकर भाग निकले। तो कुछ बाईक छोड़कर भाग निकले। झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार ने बताया कि धनबाद के एसएसपी के निर्देश पर रोजाना वाहन चेकिंग का अभियान चलाया जा रहा है। कार की डिक्की काले शीशा सहित वाहनों की कागजात जांच किया जा रहा है। काले शीशा और शराब पीकर च...