झरिया पुनर्वास : भूमिगत आग प्रभावितों को वस्त्र उद्योग के माध्यम से रोजगार की पहल
धनबाद, मार्च 26 -- धनबाद, विशेष संवाददाता। भारत सरकार के कपड़ा मंत्रालय के निर्देश पर झरिया क्षेत्र रह रहे भूमिगत आग प्रभावित लोगों के स्थायी रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने के लिए ठोस पहल की गई है। कपड़ा मंत्रालय ने झरिया के स्थानीय निवासियों के लिए कोयला आधारित गतिविधियों के बजाय गारमेंट आधारित (वस्त्र उद्योग) वैकल्पिक आजीविका विकसित करने की योजना तैयार की है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के क्रियान्वयन के लिए मंत्रालय ने नेशनल टेक्सटाइल कॉर्पोरेशन (एनटीसी), जो कि कपड़ा मंत्रालय के अधीन एक सार्वजनिक क्षेत्र का उपक्रम है, को इस क्षेत्र में व्यापक व्यवहार्यता मूल्यांकन और कौशल अंतर विश्लेषण करने की जिम्मेदारी सौंपी है। इसी सिलसिले में एनटीसी के वरिष्ठ अधिकारियों की एक टीम गुरूवार को सर्वेक्षण एवं जमीनी हकीकत का जायजा लेने बेलगड़िया एवं कर्माटांड़...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.