धनबाद, मार्च 5 -- झरिया । झरिया में होली शांतिपूर्वक संपन्न कराने के बाद बुधवार देर शाम झरिया थाना परिसर में रंगों का उत्सव पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। झरिया थाना प्रभारी शशि रंजन कुमार समेत सभी पुलिसकर्मियों और महिला कांस्टेबलों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि बुधवार को होली का त्योहार शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के बाद देर शाम जवानों ने होली पर एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। सभी ने आपसी भाईचारे और सौहार्द का संदेश देते हुए खुशी के साथ त्योहार मनाया। होली के अवसर पर थाना प्रभारी ने क्षेत्रवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि होली आपसी प्रेम, सौहार्द और भाईचारे का पर्व है, जिसे सभी को मिलजुलकर प्रत्येक वर्ष शांति और सद्भाव के साथ मनाना चाहिए। इस मौके पर बिट्टू कुमार, सुरज कुमार, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.