धनबाद, अप्रैल 11 -- झरिया, प्रतिनिधि कोयलांचल के झरिया क्षेत्र में इन दिनों तांबा तार चोर गिरोह का आतंक बढ़ गया है। चोरों ने अब तक आधा दर्जन से अधिक स्थानों से करीब एक लाख रुपये मूल्य का तांबा तार काट लिया है। बुधवार की रात चोरों ने दुस्साहस दिखाते हुए झरिया थाना से लेकर मानबाद पोल तक का तार उड़ा लिया, जिससे पूरे इलाके में अंधेरा छा गया। स्थानीय लोगों का आरोप है कि गिरोह के सदस्य दिन में रेकी करते हैं और रात 2 से 4 बजे के बीच वारदात को अंजाम देते हैं। ग्रामीणों ने इस चोरी में बिजली विभाग के कुछ कर्मियों या ठेका मजदूरों की मिलीभगत की आशंका जताई है। इससे पहले चोरों ने किड्स गार्डन स्कूल, थाना मोड़, बिहार बिल्डिंग बिजली कार्यालय और उषा टॉकीज के पास से भी तार चोरी की है। विभाग ने अस्थायी रूप से एल्युमिनियम तार लगाकर आपूर्ति बहाल की है और पुलिस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.