झरिया थाना का 98 साल पुराना भवन होगा ध्वस्त
धनबाद, मई 27 -- ब्रिटिश काल के गवाह रहे झरिया थाना के 98 साल पुराने भवन को ध्वस्त करने की तैयारी प्रशासन ने शुरू कर दी है। धनबाद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार ने सोमवार को झरिया थाना का औचक निरीक्षण किया था। इस दौरान उन्होंने जर्जर हो चुके इस ऐतिहासिक पुराने भवन को तोड़कर पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों के आवास के लिए नया भवन बनाने का भरोसा दिया। कोयला खनन और भूमिगत आग के लिहाज से बेहद संवेदनशील माने जाने वाले झरिया क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अंग्रेजों ने साल 1928 में इस थाने की व्यवस्था विकसित की थी। 19वीं और 20वीं शताब्दी में जब यहां कोयला उत्खनन तेजी से बढ़ा, तब सुरक्षा को देखते हुए शुरुआती दौर में बिचाली (पुआल) का शेड बनाकर थाना शुरू किया गया था। यह भी पढ़ें- धनबाद एसएसपी ने किया झरिया थाना का औचक निरीक्षण बाद मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.