धनबाद, अप्रैल 10 -- झरिया जन जागरूकता समिति की बैठक गुरुवार को चित्रगुप्त मंदिर परिसर में अशोक बर्नवाल की अध्यक्षता में हुई। संचालन अनिल कुमार जैन व धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया। अनिल कुमार जैन ने कहा कि झरिया में देश के संविधान से अलग कानून लागू कर हक छीना जा रहा है। उन्होंने सवाल किया कि यदि क्षेत्र असुरक्षित है, तो आउटसोर्सिंग की गाड़ियां कैसे चल रही हैं। समिति ने निर्णय लिया कि 14 अप्रैल को 'झरिया को संवैधानिक हक दो' पदयात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन होगा। इसमें स्कूली बच्चे नाटकों के जरिए अपना दर्द साझा करेंगे। बैठक के बाद समिति ने चौथाई कुल्ही के भू-धंसान प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया। मौके पर श्रीकांत अंबष्ट, पिंकू चंद्रवंशी, बिरजू शर्मा, कुंदन मोदक, रवि केशरी, शिव चरण शर्मा सहित दर्जनों सदस्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.