धनबाद, जनवरी 28 -- झरिया, वरीय संवाददाता झरिया कोयलांचल में सोमवार को 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। क्षेत्र के सभी सरकारी, गैर सरकारी संस्थानों शिक्षण संस्थानों चौक चौराहे, मोहल्ले में झंडोत्तोलन किया गया। विद्यालयों में झंडोत्तोलन को लेकर काफी उत्साह रहा। कई सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। झरिया अंचल कार्यालय पर अंचल अधिकारी मनोज कुमार, बीआरसी में बीपीओ सुनील कुमार सिंह, झरिया थाना परिसर में इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, मारवाड़ी सम्मेलन ट्रस्ट के अध्यक्ष राजकुमार अग्रवाल ने मातृ सदन, बालिका विद्यालय, अग्रसेन भवन, मारवाड़ी उच्च विद्यालय, आदि जगहों पर झंडोत्तोलन किया। किड्स गार्डेन स्कूल में झरिया इंस्पेक्टर शशि रंजन कुमार, निदेशक डॉक्टर शोभा सिन्हा, प्राचार्य डॉक्टर स्नेह लता, आईएसएल में प्राचार्य एचके ठाकुर के अलावा क्षेत्र के सभी व...