धनबाद, मार्च 30 -- झरिया। कोयरीबांध स्थित श्री केसरवानी पंचायत भवन में रविवार को जन जागरूकता समिति की बैठक विजय आनंद केशरी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में झरिया की समस्याओं और संवैधानिक अधिकारों पर चर्चा की गई। समिति ने निर्णय लिया कि आगामी 14 अप्रैल को अंबेडकर जयंती के अवसर पर भव्य पदयात्रा और विचार गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। इस गोष्ठी में जिला प्रशासन, विधायक, मेयर और बीसीसीएल सहित विभिन्न प्रबंधन के अधिकारियों को आमंत्रित किया जाएगा। बैठक में महेश शर्मा ने बिना सूचना बिजली बिल काटे जाने का कड़ा विरोध किया, वहीं शिव चरण शर्मा ने झरिया के डीएमएफटी फंड के दुरुपयोग पर चिंता जताई। कार्यक्रम का संचालन रवि केशरी और धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया। मौके पर वार्ड 43 व 44 के पार्षद प्रतिनिधियों सहित दर्जनों प्रबुद्ध जन उपस्थित थे।

हिंदी हिन्द...