झरिया के संवैधानिक अधिकारों के लिए गूंजी आवाज
धनबाद, अप्रैल 15 -- संविधान निर्माता डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर झरिया जन जागरूकता समिति द्वारा झरिया को उसका संवैधानिक हक दिलाने की मांग को लेकर पदयात्रा और गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह झरिया चिल्ड्रेन पार्क में योग शिविर से हुई। इसके बाद महेश शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया। पदयात्रा में मॉडल स्कूल के बच्चों, शिक्षकों और आमजनों ने मेरी सांसें-मेरा हक, झरिया को समाप्त करने की राजनीति बंद करो और पानी, बिजली, स्वच्छता का अधिकार जैसे नारे लगाते हुए पूरे नगर का भ्रमण किया। शाम को श्री अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित गोष्ठी की अध्यक्षता महेंद्र सिंह मीनू ने की। यह भी पढ़ें- जरीडीह में धूमधाम से मनाई भीमराव आंबेडकर जयंती संचालन अनिल कुमार जैन और धन्यवाद ज्ञापन महेश शर्मा ने किया। गोष्ठी में झरिया की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.