धनबाद, दिसम्बर 20 -- झरिया, प्रतिनिधि। जय श्री राम, जय हनुमान, जय बाबा श्री श्याम, जय बाला जी महाराज के उदघोष से झरिया श्री श्याम मंदिर शुक्रवार को गुंजता रहा। मौका था श्री श्याम बाल मंडल के रजत जयंती महोत्सव के समापन पर पर शुक्रवार को आयोजित 16 वां सुन्दर कांड पाठ का। सर्व प्रथम पंडित कैलाश पाण्डेय ने मंत्रोच्चारण के साथ बाबा श्री श्याम, बाला जी महाराज हनुमान जी की पूजा अर्चना कराया । इसके बाद सुन्दर कांड पाठ करने वाले 401 भक्तों को संकल्प कराया। जयपुर से आये प्रख्यात कथा वाचक महेन्द्र स्वामी ने गणेश वंदन के साथ सुन्दर कांड पाठ की शुरूआत की। मंगल भवन अमंगल हारि, द्रवहु सुदसरथ अजिर बिहारी.. जामवंत के वचन सुहाए,सुनी हनुमंत हृदय अति भाए।। तब लगी मोहि परखहु तुह भाई, सही दुख कंदमूल फल खाई।। हनुमान तेहि परसा कर, पुनि कीन्ह प्रनाम। राम काजु कीन...