धनबाद, अप्रैल 1 -- झरिया, प्रतिनिधि। श्रीश्री महाराणा प्रताप दल व्यायाम शाला के संस्थापक और झरिया के समाजसेवी स्व. किशुन पहलवान की पुण्यतिथि मंगलवार को श्रद्धापूर्वक मनाई गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित महापौर संजीव सिंह ने स्व. पहलवान की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। संबोधित करते हुए महापौर संजीव सिंह ने कहा कि स्व. किशुन पहलवान झरिया के युवाओं के लिए किसी गुरु द्रोण से कम नहीं थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन युवाओं को शारीरिक रूप से सशक्त बनाने और उन्हें अस्त्र-शस्त्र संचालन की कला में निपुण करने में समर्पित कर दिया। उनकी सिखाई गई अनुशासन की राह आज भी नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा है। पुण्यतिथि के मौके पर महाराणा प्रताप दल मंदिर परिसर में नि:शुल्क नेत्र जांच शिविर का भी आयोजन किया गया। इस शिविर में एएसजी हॉस्पिटल, धनबाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.