धनबाद, अप्रैल 1 -- झरिया, वरीय संवाददाता। मनीष कोचिंग सेंटर के विद्यार्थियों ने हिंदुस्तान ओलंपियाड में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए जिले में शीर्ष स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। हिंदुस्तान अखबार द्वारा आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता ने न केवल छात्रों को अपनी बौद्धिक क्षमता परखने का एक शानदार मंच प्रदान किया, बल्कि उनके आत्मविश्वास को भी नई ऊंचाइयां दी हैं। प्रतियोगिता के परिणामों में कक्षा 11वीं से वेदांत गोयल ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान हासिल कर अपनी मेधा का परिचय दिया। इसी कक्षा के साहिल त्रिवेदी ने द्वितीय और हंशिका कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया। कक्षा 12वीं में भी दबदबा बरकरार रहा, जहां राजवीर रंजन ने जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं एंजल कुमारी ने द्वितीय और इशिका कुमारी जायसवाल...