धनबाद, अप्रैल 8 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया के ऐतिहासिक राजा शिवप्रसाद (आरएसपी) कॉलेज के नए भवन का सपना अब धरातल पर उतरने जा रहा है। डिगावाडीह के ननुडीह रोपवे स्थित आवंटित जमीन की मंगलवार को मापी और निरीक्षण का कार्य पूरा कर लिया गया। मापी की प्रक्रिया पूरी होते ही अब निर्माण कार्य शुरू करने की बाधाएं दूर हो गई हैं। करीब 64 करोड़ की लागत से बनने वाले इस कॉलेज से झरिया के हजारों छात्रों को बेलगड़िया जाने की मजबूरी से निजात मिलेगी। बताते हैं कि कुल आवंटित 13.5 एकड़ जमीन में से फिलहाल 8 एकड़ पर भवन निर्माण का कार्य होगा। कम क्षेत्रफल में निर्माण होने के कारण विस्थापन की समस्या लगभग शून्य हो गई है। यहां बीसीसीएल के मात्र आधा दर्जन आवासों को ही शिफ्ट करना होगा, जबकि कंपनी के पुराने और खाली पड़े बंगलों को ध्वस्त कर जमीन समतल की जाएगी। झरिया...