धनबाद, फरवरी 5 -- झरिया, प्रतिनिधि। झरिया थाना क्षेत्र के भालगोड़ा पांच नंबर एवं सब्जी पट्टी में मंगलवार की देर रात मारपीट की घटना घटी। इसमें तीन लोग घायल हो गए। एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों पक्ष झरिया थाना पहुंचकर एक-दूसरे पर आरोप लगाते हुए शिकायत की है। पहली घटना भालगोड़ा पांच नंबर में पानी भरने को लेकर दो पड़ोसियों के बीच विवाद हो गया। देखते-ही-देखते गाली-गलौज, धक्का-मुक्की मारपीट में तब्दील हो गई। एक-दूसरे पर लोग लाठी डंडा से प्रहार करने लगे। इसमें मुन्नी देवी के पुत्र राजा भूईया का सिर फट गया। वहीं दूसरे पक्ष के प्रेम राउत घायल हो गए। इसी बीच किसी ने घटना की सूचना झरिया पुलिस को दे दी। पुलिस मौके पर पहुंचकर शांत कराया। वहीं झरिया सब्जी पट्टी में एक टेंपो चालक को स्थानीय लोगों ने मारपीट कर घायल कर दिया। चालक कतरास मोड़ का रहन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.