धनबाद, मार्च 19 -- झरिया शहर को छोड़कर कई इलाके में पीने के पानी की सप्लाई नहीं हो पाई। लोग पानी के लिए परेशान रहे। झरिया के भगतडीह स्थित झमाडा के जल मीनार में मंगलवार को बिजली नहीं रहने के कारण जलापूर्ति नहीं हुई। यहां पर बीसीसीएल की बिजली से पानी की सप्लाई होती है। तकनीकी कारणों से 15 घंटे तक बिजली नही थी। जबकि झरिया शहर में बिजली नहीं रहने पर भी पानी की सप्लाई वाल्व के माध्यम से हो जाती है। अभियंता सुनील कुमार ने बताया कि बस्ताकोला, धनसार, शिमलाबहाल, चौथाई कुल्ही आदि इलाके में जलापूर्ति नहीं हुई थी। बुधवार को बिजली आने पर सप्लाई शुरू की गई है। वही सप्लाई नहीं होने से करीब 2 लाख की आबादी परेशान रही। लोगों का कहना है कि विभाग को यहां पर झारखंड सरकार की बिजली भी लगा देनी चाहिए थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.