झरिया की सड़कों पर बह रहा नालियों का गंदा पानी, शहर की स्थित नारकीय
धनबाद, जून 2 -- झरिया, वरीय संवाददाता। नगर निगम की लचर सफाई व्यवस्था के कारण झरिया शहर की हालत बेहद खराब हो गई है। कचरे से जाम पड़ी नालियों का गंदा पानी अब सड़कों पर बह रहा है। हल्की बारिश होते ही पूरे शहर में जलजमाव, बदबू और कीचड़ की स्थिति पैदा हो जाती है, जिससे राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों का जीना मुहाल हो गया है।
स्थानीय नागरिकों की चिंताएं स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर निगम के सफाई कर्मी नालियों से कचरा निकालकर उसे सड़क किनारे ही छोड़ देते हैं। हवा के झोंके या बारिश के पानी के साथ वही कचरा दोबारा नालियों में समा जाता है और उन्हें जाम कर देता है। नालियों की गहराई से सफाई न होने और कई स्थानों पर अवैध अतिक्रमण के कारण पानी ओवरफ्लो होकर मुख्य मार्गों पर फैल रहा है। वर्तमान में शहर के प्रमुख इलाके जैसे थाना रोड, शनि मंदिर के समीप थान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.