धनबाद, अप्रैल 25 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया की जनता को पिछले कई महीनों से मिल रहे गंदा और बदबूदार पानी की समस्या से अब जल्द निजात मिलने वाली है। विधायक रागिनी सिंह और मेयर संजीव सिंह की पहल पर शुक्रवार से शहर के बड़े नालों की विशेष सफाई का अभियान शुरू किया गया है। इस कार्य के लिए आधुनिक मशीनों का उपयोग किया जा रहा है। सफाई के दौरान झरिया मेन रोड स्थित बाटा मोड़ के पास एक बड़ी खराबी पकड़ी गई। यहां गहरे नाले के अंदर जलापूर्ति की मुख्य पाइपलाइन न केवल क्षतिग्रस्त मिली, बल्कि पूरी तरह सड़ चुकी थी। नाले की गंदगी इसी फटे हुए पाइप के जरिए घरों तक पहुंच रही थी। यह भी पढ़ें- नाली की मरम्मत व सफाई कराई जाए यही कारण था कि पिछले कई महीनों से लोगों के घरों में सप्लाई शुरू होने पर काफी देर तक बेहद बदबूदार और काला पानी आता था। पाइप के नाले के भीतर क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.