धनबाद, अगस्त 28 -- धनबाद, संवाददाता। स्वास्थ्य कार्यों में शिथिलता और लापरवाही पर सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने दो प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। टुंडी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ श्रवण कुमार और झरिया के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मिहिर कुमार को उनके पदभार से मुक्त कर दिया गया है। दोनों अब मेडिकल ऑफिसर के रूप में अपनी सेवा देंगे। गुरुवार को इसका आदेश जारी कर दिया गया। टुंडी के नए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी के रूप में डॉ अशोक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं झरिया का प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ कुमार गौतम को बनाया गया है। अधिकारियों के अनुसार विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं के क्रियान्वयन में अपेक्षित तेजी नहीं होने और कार्यों में लापरवाही बरते जाने की शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। बताया गया कि सिव...