झरिया: हनुमान चालीसा पाठ के साथ नए सत्र की शुरुआत
धनबाद, अप्रैल 3 -- झरिया, प्रतिनिधि। लाल बाजार स्थित लक्ष्मी देवी सरस्वती शिशु मंदिर में गुरुवार को हनुमान जयंती के अवसर पर नए शैक्षणिक सत्र की आध्यात्मिक शुरुआत हुई। इस दौरान विद्यालय परिसर में वीर हनुमान की विधिवत पूजा-अर्चना और हवन का आयोजन किया गया। पंडित बलदेव पाण्डेय के सानिध्य में मुख्य अतिथि विनोद शर्मा और विशिष्ट अतिथि बृजमोहन अग्रवाल की उपस्थिति में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन संपन्न हुआ। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण सामूहिक रूप से किया गया 108 बार हनुमान चालीसा का पाठ रहा, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। प्राचार्य गौतम बनर्जी ने मुख्य यजमान की भूमिका निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के सभी आचार्य, आचार्यागण और विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.