धनबाद, अप्रैल 27 -- झरिया, वरीय संवाददाता। झरिया स्टेशन रोड स्थित श्री सत्यनारायण मंदिर में संचालित साप्ताहिक नि:शुल्क संस्कृत पाठशाला में रविवार को बच्चों ने वैदिक रीति-रिवाजों का अभ्यास किया। इस दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने एक स्वर में 'गायत्री मंत्र' का पाठ किया। पाठशाला में बच्चों को संस्कृत अंताक्षरी, पहाड़ा और विभिन्न देवी-देवताओं के श्लोक भी सिखाए गए। प्रियंक भट्ट ने बच्चों को संस्कृत पढ़ाने का कार्य किया। कार्यक्रम के अंत में मुंबई से आईं प्रीति जिग्नेश त्रिवेदी द्वारा बच्चों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस अवसर पर कुमकुम, लक्ष्मी, दिव्या, सुहानी, धीमही त्रिवेदी, प्रथम जोशी, नरेश, युगवीर, सूरज ठक्कर और रौनक सहित भारी संख्या में बच्चे उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...