धनबाद, अप्रैल 8 -- झरिया, वरीय संवाददाता। विश्व स्वास्थ्य दिवस पर कोलफील्ड चिल्ड्रन क्लासेस की ओर से झरिया के फूलरीबाग स्थित लर्न एंड प्ले स्कूल में स्वास्थ्य जागरूकता शिविर लगाया गया। इसमें पाटलिपुत्र नर्सिंग होम, धनबाद के तकनीशियन सैकत दास ने 30 से अधिक छात्रों को सीपीआर और प्राथमिक चिकित्सा का प्रशिक्षण दिया। उन्होंने बताया कि हृदय गति रुकने पर प्रति मिनट 100-120 बार छाती दबाकर जान बचाई जा सकती है। संस्था के संस्थापक पिनाकी रॉय और समाजसेवी मिनचू दा ने क्षेत्र की खराब स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताते हुए आत्म-सुरक्षा और जागरूकता को जरूरी बताया। कार्यक्रम में पिनाकी रॉय, सैकत दास, मालांच कर (मिनचू दा), संजय पासवान, अशोक मोदक, मौसुमी रॉय, संजय पंडित, दुर्गी कुमारी, गीता देवी, दुर्गा कुमारी, मुस्कान कुमारी, राजवीर कुमार, राजू कुमार, जिया कु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.