सीवान, अगस्त 2 -- सीवान। झरही नदी के किनारे से बरामद एक शव का पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया। शव की पहचान अबतक नहीं हो सकी है। बताया गया है कि शरीर पर ब्लू रंग का टी-शर्ट व मटमैला रंग का ट्राउजर है। वहीं उम्र करीब 45 से 50 वर्ष के करीब है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव को 72 घंटे के लिए सुरक्षित रखवा दिया गया है। यदि इस बीच इसका कोई परिजन या रिश्तेदार आता है तो शव को सौंप दिया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...