हजारीबाग, अप्रैल 12 -- टाटीझरिया प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी टाटीझरिया के झरपो में कार्यकर्ताओं को दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी मिथलेश पाठक को बनाया गया था। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष महेश अग्रवाल और संचालन नेता सुरेन्द्र राणा ने किया । कार्यशाला का शुभारंभ डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यक्रम की प्रभारी मिथलेश पाठक ने वैचारिक अधिष्ठान और कार्य विस्तार के महत्व पर प्रकाश डाला। भाजपा के गौरवशाली इतिहास और कार्य पद्धति की विस्तृत जानकारी दी। बसंत सिंह ने भाजपा के बीएलए-2 के मनोनयन, मतदाता गहन पुनरीक्षण और बूथ स्तर की मजबूती पर चर्चा की। सह महामंत्री संतोष मंडल ने कहा कि शिविर में बताए गए विषयों को आत्मसात करें और पूरी निष्ठा के ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.